गुरु के बिना मानव की मोक्ष एवं मुक्ति संभव नहीं – त्यागी जी महाराज। शरद पूर्णिमा महोत्सव पर भजन संध्या का हुआ आयोजन, श्रद्धालुओं ने पाई पंगत प्रसाद

0
Advertisements
Advertisements

दावथ /रोहतास (चारो धाम मिश्रा):- परमेश्वर पूरी परम कुटी धाम मलियाबाग मे शरद पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन संत महेश्वर दास त्यागी जी महाराज सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में त्यागी जी महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि गुरु की महिमा अपार है। उन्होंने कहा कि गुरु के बिना मानव की मोक्ष व मुक्ति असंभव है। कार्यक्रम में गायक कलाकार मंडलियों के द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई। भोजपुरी सम्राट भरत शर्मा व्यास, मोनू अलबेला, ,छोटू बिहारी, लालबाबू शर्मा, पुष्पा राणा, प्रियंका सिंह भास्कर ,खुशबू सिंह, दीपांजलि यादव ने ,गुरु वंदना पेशकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही प्रसिद्ध भोजपुरी गायक अशोक मिश्रा गुरु महिमा के भजनों की प्रस्तुति दी। मंच का संचालन उभरते हुए भोजपुरी के कलाकार गोल्डन प्रिय ने किया। वही सत्संग की महिमा सुनकर भक्तों को अपने कर्म सुधारने की बात कही। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश से आए भक्तों ने गुरु का दर्शन कर आशीर्वचन प्राप्त किया। साथ ही संध्या समय हजारों की संख्या में आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण की। सभी कार्यक्रम उपेंद्र बाबा के देख रहे थे संपन्न हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

Advertisements
See also  वैशाली में सोशल मीडिया रील विवाद: पति ने पत्नी अंजलि की गला घोंटकर हत्या

Thanks for your Feedback!

You may have missed