शाफ्ट-3 के वाइंडर में खराबी, दो पालियों में सुरदा माइंस का काम ठप; 23 अगस्त को होगी भरपाई

मुसाबनी : सुरदा माइंस के शाफ्ट-3 में वाइंडर की तकनीकी खराबी के कारण कामकाज प्रभावित हो गया है। मंगलवार दोपहर की पाली में वाइंडर खराब होने के बाद ठेका कंपनी प्रबंधन ने नोटिस जारी कर रात की सी शिफ्ट और अगली सुबह की ए शिफ्ट में माइंस का काम पूरी तरह बंद रखने की सूचना दी। तकनीकी टीम खराबी दूर करने और उत्पादन जल्द सामान्य करने के लिए लगातार मरम्मत कार्य में जुटी है।प्रबंधन ने बंद हुई दोनों पालियों के काम की भरपाई 23 अगस्त को करने का निर्णय लिया है। संशोधित शेड्यूल के अनुसार रात्रि की सी शिफ्ट का काम 23 अगस्त को बी शिफ्ट में और सुबह की ए शिफ्ट का काम उसी दिन ए शिफ्ट में कराया जाएगा। संबंधित कर्मचारियों को नए शिफ्ट शेड्यूल के अनुसार ड्यूटी पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।



