चाईबासा में जंगली हाथियों का कहर जारी, मझगांव के बेनीसागर में दो की मौत, आंकड़ा 19 पहुंचा

0
Advertisements
Advertisements

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को मझगांव प्रखंड के झारखंड–ओडिशा सीमा क्षेत्र में स्थित बेनीसागर गांव में हाथी के हमले से दो लोगों की जान चली गई। मृतकों में 40 वर्षीय प्रकाश मालवा और एक नाबालिग बच्चा शामिल है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी ने दोनों को पटक-पटक कर मार डाला। घटना के बाद हाथी काफी देर तक बच्चे के शव के पास ही खड़ा रहा, जिससे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। इस ताजा घटना के साथ ही जिले में बीते 9 दिनों में हाथी हमलों से मरने वालों की संख्या 17 से बढ़कर 19 हो गई है।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और मझगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी। सुरक्षा कारणों से लोगों को जंगल और खुले इलाकों में जाने से भी रोका गया।

लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद हाथी को काबू में करने में वन विभाग को अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ओडिशा से विशेषज्ञ टीम बुलाई गई है, जबकि पश्चिम बंगाल की अनुभवी टीम पहले से क्षेत्र में तैनात है। इसके बावजूद हाथी की गतिविधियों पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।

हाथी के डर से शाम ढलते ही गांवों में सन्नाटा पसर जाता है। लोग अपने घरों में ही दुबकने को मजबूर हैं और कई इलाकों में अघोषित कर्फ्यू जैसी स्थिति बन गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की है, ताकि जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

See also  चाईबासा सदर अस्पताल में सेवा का उदाहरण: रोटरी क्लब ने मरीजों में बांटे फल

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed