सोनारी आत्महत्या में पत्नी ने भसुर-सास पर लगाया हत्या का आरोप

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सोनारी बंगाली पाड़ा भीम सिंह की आत्महत्या के मामले में कुछ घंटे के बाद ही नया मोड़ आ गया है. पूरे मामले में पत्नी अनिता देवी ने अपने भसुर और सास पर हत्या कर पति को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है. घटना की शिकायत अनिता नवे सोनारी थाने ने भी जाकर की है. अनिता सुबह 11.30 बजे थाने पर अपने मायका पक्ष के साथ और रिश्तेदारों के साथ पहुंची हुई थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

नहीं सुन रही है पुलिस

अनिता देवी का कहना है कि जब वह थाने पर घटना की शिकायत के लेकर पहुंची हुई थी, तब उसे थाने से भगा दिया गया. अनिता का कहना है कि पुलिस उसकी नहीं सुन रही है. अनिता का कहना है कि हत्या के एक मामले में उसका पति भीम सिंह गवाह था. भसुर हत्या के मामले में उसे मुकर जाने के लिए बार-बार धमकी भी देता था. साथ ही उसकी हत्या करने की भी धमकी देता था. अनिता का आरोप है कि उसका भसुर हत्या के मामले में एडवांस के रूप में 2 लाख रुपये भी ले चुका था. अनिता ने पति की हत्या का आरोप भसुर के अलावा सास पर भी लगाया है.

दो नंबरी कारोबारी है भसुर

अनिता देवी ने कहा कि भसुर दो नंबरी कारोबारी है. उसका कहना है कि पति भीम सिंह पहले शराब बिक्री किया करता था, लेकिन इधर कुछ माह से उसने अपना धंधा बदल लिया था.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed