NDA या INDIA किसकी बनेगी सरकार? अखिलेश यादव ने कर दिया नज़ारा साफ…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- मतगणना के दूसरे दिन बुधवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पार्टी के नेताओं के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल से जीत का प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद वह पार्टी कार्यालय पहुंचे। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह छा गया। यहां उन्होंने ने कहा कि उन्हें दिल्ली पहुंचना है उनके पहुंचने पर ही केंद्र में आइएनडीआइए की सरकार बनेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कन्नौज लोकसभा सीट से अखिलेश यादव ने भाजपा के मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक को 170076 मतों से पराजित किया। चुनाव में अखिलेश को कुल 640207 मत मिले हैं, वहीं सुब्रत को 470131 ही वोट मिल सके।

अखिलेश ने लिया प्रमाणपत्र

मंगलवार की रात मतगणना का परिणाम घोषित होने के दूसरे दिन बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे अखिलेश यादव कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान, पूर्व विधायक कलियान सिंह दोहरे और पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी समेत कई नेता पहुंचे।

जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने अखिलेश यादव को जीत का प्रमाण पत्र देते हुए उन्हें बधाई दी। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए उन्होंने प्रशासन का आभार जताया। इसके बाद अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

इस दौरान ढोल-नगाड़े बजाकर समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जीत की बधाई दी। करीब 20 मिनट रूकने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें जल्द दिल्ली पहुंचना है। उनके पहुंचने पर ही केंद्र में आइएनडीआइए की सरकार बनेगी।

पार्टी नेताओं की जिद पर कन्नौज पहुंचे अखिलेश

चुनाव जीतने के बाद अखिलेश यादव ने बुधवार की सुबह कन्नौज आने की घोषणा की थी, लेकिन सुबह अचानक उन्होंने दिल्ली जाने का फैसला लिया।

लखनऊ फ्लाइट से वह दिल्ली जाने वाले थे कि इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान और जय तिवारी ने फोन कर दिया। दोनों नेताओं ने बताया कि उनके आने की सूचना पर बड़ी संख्या में सुबह से कार्यकर्तओं और समर्थकों की भीड़ जुटी है। इससे 10 मिनट के लिए वह आ जाए, तो ठीक रहेगा नहीं तो उत्साह कम हो जाएगा। इससे अखिलेश यादव कार से कन्नौज पहुंचे। यहां से वह सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed