जब प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड छोड़ने पर बोले थे शेखर सुमन, यही सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ था…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने हीरामंडी से कमबैक किया है। उनके पिता का एक पुराना ट्वीट वायरल है जिसमें उन्होंने लिखा था कि इंडस्ट्री में कैसे गैंगबाजी चलती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

हीरामंडी रिलीज होने के बाद शेखर सुमन मीडिया में काफी कुछ बोल रहे हैं। रीसेंटली उन्होंने बताया था कि बेटे शेखर सुमन को मोटिवेट करने के लिए उन्होंने कई उदाहरण दिए थे। अब शेखर के पुराने ट्वीट्स वायरल हो रहे हैं, जिनमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत और इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स का जिक्र किया था। ये उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के उस बयान के बाद दिए थे जिसमें उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने की बात की थी।

सुशांत के साथ यही हुआ

शेखर सुमन ने इस ट्वीट में लिखा था, प्रियंका चोपड़ा का सनसनीखेज खुलासा जरा भी शॉकिंग नहीं है। सबको पता है कि फिल्म इंडस्ट्री में साजिश करने वाले कैसे काम करते हैं। ये आपको तब तक दबाएंगे और सताएंगे जब तक आप खत्म नहीं हो जाते। यही SSR (सुशांत सिंह राजपूत) के साथ हुआ.

प्रियंका का फैसला सही

उन्होंने लिखा था, यह दूसरों के साथ भी होगा। इंडस्ट्री में जिस तरह से ये सब होता है, उसे आपको स्वीकारना होता है या छोड़ना। और प्रियंका ने छोड़ने का फैसला लिया था, शुक्र है उन्होंने ऐसा किया। अब हमारे पास एक ग्लोबल आइकन है जो हॉलीवुड में भारत को रिप्रजेंट कर रही है।

हीरामंडी का था जिक्र

ट्वीट के कमेंट्स सेक्शन में कुछ लोगों ने शेखर सुमन को सांत्वना दी थी कि उनके बेटे के साथ गलत हुआ। इस पर शेखर सुमन ने जवाब दिया था सौभाग्य से संजय लीला भंसाली ने उसमें दम देखा और हीरामंडी में बहुत अहम रोल के लिए कास्ट किया।

 

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed