क्या है मिनी वॉक का फंडा..दिन में कितनी बार कर सकते हैं..क्या वजन घटाने में है ये फायदेमंद..

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- वॉक को सेहत के लिए सबसे अच्छी फिटनेस एक्सरसाइज माना जाता है। आप किसी भी समय और किसी भी तरह वॉक कर सकते हैं। लेकिन बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिनके पास वॉक के लिए समय ही नहीं है। ऐसे में आप मिनी वॉक कर सकते हैं। जी हां मिनी वॉक जिसमें आप 2 मिनट से लेकर 5 मिनट और 10 मिनट की वॉक कर सकते हैं। इस मिनी वॉक से आपको गजब के फायदे मिलेंगे। मिनी वॉक से न सिर्फ तेजी से वजन कम होगा बल्कि आपका हार्ट भी हेलदी रहेगा। डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल जैसे खतरनाक बीमारियों को मिनी वॉक से दूर रखा जा सकता है। जानिए कब और कितनी देर करनी चाहिए मिनी वॉक?

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कब करें मिनी वॉक?

जिन लोगों के पास समय की कमी है वो दिन में किसी भी वक्त मिनी वॉक के लिए 5-10 मिनट निकाल सकते हैं। आप सुबह 10 मिनट की तेज वॉक करके आ सकते हैं। अगर ऑफिस पहुंचे हैं तो पार्किंग से अंदर जाने तक वॉक करके जाएं। नाश्ते के बाद एक राउंड लगा लें। जब भी घर या ऑफिस में कोई लंबी कॉल चले तो आप वॉक करते रहें। ऑफिस में हर 1 घंटे में काम के बीच 5 मिनट के लिए वॉक ब्रेक ले सकते हैं। दिन के हर मील के बाद एक 5 मिनट की वॉक कर लें। दोपहर के खाने और रात के खाने के बाद एक राउंड जरूर लगाएं।

कितनी देर करें मिनी वॉक?

आप इसकी शुरुआत दिन में सिर्फ 10 मिनट की वॉक से कर सकते हैं। आपको मिनी वॉक के जरिए हफ्ते में कम से कम 150 मिनट की वॉक जरूर करनी चाहिए। इस तरह अगर आप स्वस्थ हैं तो हर हफ्ते अपने वॉक के समय में 10 मिनट बढ़ाते जाएं। शुरुआत में आपको टहलने के स्टाइल में वॉक करनी है। इसके बाद ब्रिस्क वॉक में बदलें और फिर जब आपको परेशानी न हो तो 2-3 हफ्ते में अपनी वॉक की स्पीड और बढ़ा सकते हैं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed