वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और निम्न दबाव के कारण होगी बारिश,

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: मौसम विभाग ने बताया है कि दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 13 फरवरी और 16 और 17 फरवरी 2026 को वेस्टर्न हिमालयी इलाके में कहीं-कहीं बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। पहला वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 13 फरवरी से सक्रिय हो रहा है। वहीं, दूसरा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 16 फरवरी से सक्रिय हो रहा है। आईएमडी के अनुसार 15 फरवरी को बंगाल की खाड़ी और देश के पूर्वी हिस्सों के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इस वजह से आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। 13 फरवरी और 16 फरवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में दो अलग-अलग पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है।पहला पश्चिमी विक्षोभ आज देर रात पहुंचेगा और शनिवार सुबह तक क्षेत्र से आगे निकल जाएगा। इसके असर से मध्य और ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। निचले इलाकों में वर्षा की संभावना बहुत कम है और ये क्षेत्र बारिश से बचे रह सकते हैं। यहां बादल छाए रहेंगे और धुंध जैसी स्थिति बन सकती है।दूसरा पश्चिमी विक्षोभ तेजी से पहले सिस्टम के पीछे आएगा और पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचेगा। इसके साथ मैदानी इलाकों में एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण भी बनेगा, जो पहाड़ी सिस्टम के साथ मिलकर असर डालेगा। दोनों सिस्टम मिलकर 16 से 18 फरवरी 2026 के बीच मौसम को प्रभावित करेंगे। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में 16 और 17 फरवरी को हल्की मौसम गतिविधि रहेगी और 18 फरवरी की सुबह से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। मैदानी इलाकों में गतिविधि लगभग 24 घंटे की देरी से शुरू होगी और 18 फरवरी तक खत्म हो जाएगी।तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश में 19 फरवरी तक सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। 19 से 26 फरवरी के बीच तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में सामान्य से ज्यादा बारिश के आसार हैं।भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में है। गुरुवार को एक्यूआई 201 दर्ज किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed