पश्चिमी सिंहभूम के एएसआई ने खुद को गोली मारी, मौत

0
Advertisements
Advertisements

पश्चिमी सिंहभूम । पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाने में पदस्थापित एएसआई कृष्णा साव ने आज सुबह अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली. घटना के बाद जबतक उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाता उसके पहले ही मौत हो गयी थी. घटना के कारणों की जांच पुलिस कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

थाना परिसर में ही गोली चलने की आवाज सुनकर थाने में ड्यूटी कर रहे पुलिस के जवानों और अधिकारी उस ओर दौड़े. इस बीच देखा कि एएसआई कृष्णा साव जमीन पर पडे हुए हैं और खून से लथपथ हैं. इसके बाद उन्हें ईलाज के लिए कराईकेला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था. यहां पर जांच के दौरान ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद अबतक यह साफ नहीं हो सका है कि आखिर एएसआई ने खुद को गोली मारी है. इसके पीछे का कारण क्या है. इसकी सूचना मिलते ही जिले के एसपी पहुंचे और पूरी जानकारी ली. इसके अलावा एएसपी और एसडीपीओ भी मौक पर पहुंचे हुए थे और घटना की पूरी जानकार ली.

Advertisements
See also  नेताजी सुभाष टेक्निकल ट्रेनिंग फाउंडेशन छात्रावास में छात्र ने की आत्महत्या, मामला संदिग्ध, परिसर में शोक की लहर

Thanks for your Feedback!

You may have missed