साप्ताहिक जोहार हाट आज से शुरू, हाट में 6 विभिन्न जनजातियों का प्रतिनिधित्व करने वाले 5 राज्यों के लोगों ने लिया भाग

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा आयोजित जोहार हाट का चौथा संस्करण कदमा के प्रकृति विहार में 14 से 21 अप्रैल 2023 तक आयोजित किया जाएगा। इस महीने के जोहार हाट में भारत के 5 राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले 6 से अधिक विभिन्न आदिवासी समूहों की भागीदारी देखी जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जोहार हाट के इस संस्करण की थीम “कलर्स ऑफ जात्रा” (जात्रा के रंग) हैं, जो झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की उरांव जात्राओं से प्रेरित है। आगंतुक इस थीम को प्रदर्शनी की साज-सज्जा के साथ-साथ विभिन्न उत्पादों, व्यंजनों और प्रस्तुतियों के माध्यम से अनुभव कर सकेंगे।

जोहार हाट की अवधारणा हर महीने एक सप्ताह लंबी प्रदर्शनी के माध्यम से पूरे भारत में जनजातियों की कला, शिल्प, व्यंजन और संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए एक समर्पित स्थान बनाने के लिए की गई थी। हाट के इस संस्करण में भारत भर के लम्बाडी, मुंडा, बोडो, संथाल, प्रधान गोंड और कोया जैसे विभिन्न जनजातीय समूहों द्वारा 8 विभिन्न स्टालों की मेजबानी की जाएगी। हाट में पूरे सप्ताह आभूषण निर्माण, जूट शिल्प और जनजातीय व्यंजनों पर कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।

Advertisements
See also  10 साल के शौर्य ने रचा कमाल, 20 सेकंड में बताए 48 एशियाई देशों के नाम

Thanks for your Feedback!

You may have missed