सात साल बाद नलों में लौटा पानी, शिकायत के बाद दुरुस्त हुई पाइपलाइन

Advertisements

जमशेदपुर : जसकनडीह गांव के बड़ा टोला व गोटासाई में सात वर्षों से बंद पड़ी जलापूर्ति आखिरकार शुरू हो गई। गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के तहत पाइपलाइन बिछाए जाने के बाद महज एक-दो दिन ही पानी मिला था। इसके बाद सात साल तक जलापूर्ति ठप रही और ग्रामीणों को दूर-दराज से गंदा पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जन उलगुलान मोर्चा के मुख्य संयोजक कृतिवास मंडल, भरत कुमार सिंह व मंगल पात्रो ने गांव का दौरा कर स्थिति देखी। इसके बाद कृतिवास मंडल ने पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय, नयी दिल्ली में शिकायत दर्ज करायी। केंद्र सरकार की ओर से कार्यपालक अभियंता से 48 घंटे में रिपोर्ट मांगे जाने के बाद पेयजल विभाग जमशेदपुर सक्रिय हुआ। विभागीय जेई और संवेदक दल-बल के साथ गांव पहुंचे और बंद पाइपलाइन को दुरुस्त कराया।

अब सैकड़ों घरों में सुचारू जलापूर्ति शुरू हो चुकी है। ग्राम प्रधान जगन्नाथ देवगम, सुनीता कुंकल, मोना देवगम और शंभू सामद ने पानी की आपूर्ति शुरू होने पर खुशी जाहिर की। पिछले दिनों प्रभात खबर ने भी जसकनडीह की पेयजल समस्या को प्रमुखता से उठाया था।

About The Author

See also  बीएड प्राध्यापक नियुक्ति में फर्जी अंकों से चयन का आरोप, 55% से कम अंक वालों पर सवाल

You may have missed