बागबेड़ा में कवयित्री सम्मेलन में गूंजे साहित्य और संस्कृति के स्वर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela: शकुंतला हिंदी साहित्य एवं सांस्कृतिक दर्पण मंच के तत्वावधान में बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित शांति निकेतन मिडल एंड हाई School परिसर में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में भव्य कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया. रांची एवं जमशेदपुर से पहुंचीं कवयित्रियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ मंच की संस्थापक कवयित्री अंकिता सिन्हा द्वारा संचालन किया गया. कवयित्री उपासना सिन्हा, माधवी उपाध्याय और वीणा पाण्डेय भारती ने शब्दों से काव्य पुष्प अर्पित किए गए. मंच पर सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट पूजा दत्ता तथा शिक्षाविद पारस नाथ मिश्रा मौजूद रहे. मां सरस्वती वंदना की प्रस्तुति वीणा पाण्डेय भारती ने दी. इसके पश्चात मुखिया मायावती टुडू, नीनू कूदादा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया सुरेश निषाद, संतोष ठाकुर, कुमुद यादव एवं स्कूल के प्रधानाध्यापक केपी सिंह, समाजसेवी मोतीता सिंह ने संयुक्त रूप से कवयित्रियों को शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  नोआमुंडी में लापता महिला की घर वापसी, ‘प्रभात खबर इम्पैक्ट’ से परिवार में लौटी खुशियां

Thanks for your Feedback!

You may have missed