एसबीयू में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर कार्यक्रम, फ्लोरेंस नाइटिंगेल को दी श्रद्धांजलि

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

JHARKHAND: मंगलवार को सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में महादेवी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड क्लीनिकल टेक्नोलॉजी द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष 12 मई को आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के अवसर पर यह दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम का शुभारंभ टीएनएआई, झारखंड की राज्य सचिव श्रीमती सोनम सैमुएल, एसबीयू के माननीय महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, माननीय कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, कुलसचिव प्रो. श्रीधर बी. डांडिन, संस्थान की प्राचार्या डॉ. सुबानी बाड़ा एवं उप-प्राचार्या श्रीमती मीनल श्वेता द्वारा दीप प्रज्वलन एवं फ्लोरेंस नाइटिंगेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती सोनम सैमुअल ने नर्सों की सराहना करते हुए नर्सिंग दिवस एवं इसकी थीम की जानकारी दी। प्रो. गोपाल पाठक ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवनवृत्त, संघर्षों तथा नर्सिंग क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने नर्सों की सेवा भावना को अनुकरणीय बताया। अपने संबोधन में प्रो. जगनाथन ने नर्सों के योगदान की सराहना करते हुए कार्यस्थलों पर उनके योगदान की चर्चा की। उपस्थित श्रोताओं को प्रो. डांडिन एवं डॉ. सुबानी बाड़ा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान, माननीय राज्यसभा सांसद सह निदेशक, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा एवं संस्थान के प्रशासक श्री आशुतोष द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर शुभकामना संदेश प्रेषित करते हुए नर्सिंग विभाग के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed