UBA ,उन्नत भारत अभियान, एनआईटी जमशेदपुर के द्वारा गोद लिए गए गांवों का दौरा…

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- उन्नत भारत अभियान एनआईटी जमशेदपुर शाखा की टीम ने उन्नत भारत अभियान के झारखण्ड के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ रणजीत प्रसाद एवं उपनिदेशक प्रोफ़ेसर राम विनय शर्मा के नेतृत्व में पश्चिम सिंहभूम जिले के  गोद लिए गाँव केरा का दौरा किया। साथ में यूबीए समन्वयक डॉ. सब्यसाक्षी विश्वास टीम के सदस्य डॉ. कनिका प्रसाद, डॉ. दुलारी हंसदा और डॉ. रजत त्रिपाठी, वरिष्ठ परियोजना सहायक अनुरुद्ध कुमार और एनआईटी जमशेदपुर के प्रोफेसरों एच एल यादव, सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ तारणी मंडल भी शामिल थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस दौरान सदस्यों ने गाँव के सक्रिय नागरिकों से वहाँ के उधम और विकास की संभावनाओ की चर्चा की और भावी विकास के क्षेत्रों को समझने का प्रयास किया तथा निदेशक प्रोफ़ेसर के के शुक्ला के प्रेरणा से हुए ब्रिक्षारोपण को भी देखा।

इस दल ने सर्वप्रथम केरा गाँव के परेश जी की बगवानी तथा गोमय उत्पाद केंद्र का निरीक्षण किया।जिसमें गोबर तथा गोमूत्र से निर्मित वस्तुओं का निरीक्षण किया गया। यह वस्तुएं कैसे समाज में  उपयोगी है इसका भी विचार किया एवं आगे इस कार्य को विस्तार देने के लिए कई प्रकार के योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। तत्पश्चात संकल्प शिक्षा केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। जिसमें केरा पंचायत के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले गरीब मेधावी छात्र अध्ययन करते हैं। इन छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना और रघुपति राघव राजा राम भजन प्रस्तुत किया गया। जिसे सुनकर सर्वेक्षण दल के सदस्यगण ने उनकी प्रशंसा कि और  बच्चों को पढ़ाई और मेहनत  करने करने के लिए प्रेरित किया।इस संकल्प शिक्षा केंद्र का गतिविधियों के बारे में संकल्प के सचिव प्रमोद कुमार महापात्र द्वारा जानकारी दिया कि प्रतिवर्ष पंचायत के गरीब एवं मेघवी बच्चों का चयन कर विद्यालय समय के बाद उसे पढ़ाया जाता है, उनको यूनिफोर्म दिया जाता है तथा उनके लिए एक समय के पौष्टिक आहार की व्यवस्था की जाती है। यह सारी व्यवस्था ऐसे कुछ पालक अभिवाकों के सहयोग से चलता है जो उनमें  से किसी एक या दो ब्च्चों को गोद लेते हैं। प्रत्येक वर्ष कुछ नए पालक आगे आ रहे हैं। अभी गोद लिए गए बच्चों की संख्या चौबीस है। इस व्यवस्था की सुरुआत सुधांसु कुमार पति के माता जी ने अपने पेंसन से कुछ रुपए प्रति माह देकर की थी। सुधांसु कुमार पति की माँ अपनी दो एकड़ ज़मीन का उपयोग भी समाज कल्याण के पुनीत कार्य के लिए करना चाहती है जिसमें बूढ़ी गाय-बैल एवं बुजुर्ग महिला-पुरुष के सेवा की व्यवस्था हो सके।

See also  जमशेदपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 17 थाना प्रभारी बदले; साकची, बर्मामाइंस, सिदगोड़ा समेत कई थानों में नई तैनाती

इसके पश्चात संकल्प के अध्यक्ष सदानंद पति सचिव प्रमोद कुमार महापात्र एवं कोषाध्यक्ष परेश चंद्र मंडल ने गौशाला के लिए प्रस्तावित जमीन को दिखाने के लिए लेकर गए। इन सारे गतिविधियों का अवलोकन कर मां भगवती के केरा मंदिर का दर्शन करते हुए करंजो ग्रामोदय प्रकल्प के लिए प्रस्थान किए।

करंजो ग्रामोदय बिरसा प्रकल्प मैं जकार उन्होंने देखा कि केसे वहां के कार्यकर्ता दिन रात कठोर परिश्रम कर वहां गांव के रहने वाले लोगो की जिंदगी  शिक्षा, कृषि क्षेत्र और कौशल विकास के जरीये बदल रहे है।

करंजो ग्रामोदय प्रकल्प में किसानों के लिए बहुपरत खेती, जैविक खाद, प्राकृतिक  कीटनाशक जैसे चिजो की जानकारी किसानों को दी जाती है। यह जानकारी करंजो ग्रामोदय प्रकल्प के वसुदेव तांती द्वारा उन्नत भारत अभियान एनआईटी जमशेदपुर से गए हुए टीम को दी गई। साथ में उन्होन ये भी जानकारी दी की एकल अभियान के तहत एक  बस में सौर्य ऊर्जा से संचालित बारह कम्प्यूटर रखी गई है जो प्रतिदिन दो घंटे करके तीन गाँव जाती है और उसी बस के अंदर बने कम्प्यूटर लैब में 24 बच्चों को बैठाकर कंप्यूटर की जानकारी दी जाति है। और उन्होंने ये भी जानकारी दी कि  गांव के लोगो के  स्वास्थ्य के देख-रेख के लिए एक डॉक्टर छह दिन छ: गांव जाकार लोगो को दहते है।

यह सब देखने और सुनने के बाद  उन्नत भारत अभियान एनआईटी जमशेदपुर शाखा की टीम को काफी प्रेरणा मिली और उन्होंने आने वाले समय में ईस मॉडल को अपने गोद लिए हुए गांव के विकास के लिए अपनाने की मनसा भी जतायी।

See also  सरला बिरला महाविद्यालय परिसर में नेशनल रैपिड एवं ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप की तैयारियों की हुई समीक्षा

 

 

Advertisements

You may have missed