श्रीनाथ विश्वविद्यालय के ” स्कूल ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट तथा स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग” के विद्यार्थियों द्वारा “ऑटो क्लस्टर “, आदित्यपुर का हुआ दौरा

0
Advertisements

आदित्यपुर / जमशेदपुर :-  श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट तथा स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने “ऑटो क्लस्टर,” आदित्यपुर का दौरा किया । जहाँ ट्रेनिंग एंड आईटी हेड मन्नू कुमार ने छात्रों के साथ मैटलर्जिक लैब, मैट्रोलोजी लैब , स्पेक्टरों लैब , मैन्युफैक्चरिंग टूल रूम से सम्बंधित महत्वपूर्ण बातों को साझा किया । छात्रों को ईंट की गुणवत्ता की जाँच , वजन लेने सम्बंधित बातें विभिन्न मशीनों के द्वारा दिखाया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के “स्कूल ऑफ कॉमर्स एन्ड मैनेजमेंट ” की सहायक प्राध्यापक अदिति गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह कम्पनी दौरा निश्चित रूप से हमारे विद्यार्थियों के लिए बहुत लाभप्रद रहा क्योंकि यहां विद्यार्थियों को मशीनों से सम्बंधित जानकारी तथा HR डिपार्टमेंट , मार्केटिंग डिपार्टमेन्ट तथा IT डिपार्टमेंट से सम्बंधित बातें सीखने को मिली जो कक्षा कक्ष में वे नही सीख पाते हैं ।

इस कम्पनी दौरे पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय से सहायक प्राध्यापक रंजीत कुमार , तथा जया रानी महतो तथा बड़ी संख्या में “स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग तथा स्कूल ऑफ़ कॉमर्स एन्ड मैनेजमेंट” के विद्यार्थी सम्मिलित हुए ।

About The Author

See also  कांके फायरिंग से पहले बड़का स्याल में रची गई थी साजिश, राहुल दुबे गैंग ने दी थी धमकी

Thanks for your Feedback!

You may have missed