विरोश का महा-दिवस: विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना आज उदयपुर में करेंगे शादी


उदयपुर, राजस्थान : बॉलीवुड-दक्षिण सिनेमा के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आज उदयपुर में अपनी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फैंस ने इस पल का लंबे समय से इंतज़ार किया है, और अब ‘विरोश वेडिंग’ के नाम से इनकी शादी का बड़ा दिन आ चुका है। शादी से पहले तीन दिनों तक चल रहे प्री-वेडिंग कार्यक्रमों में हल्दी, मेहंदी और संगीत समारोह शामिल थे। बुधवार को दोनों ने हल्दी की रस्में निभाईं, जिनकी सजावट और फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। शाम को संगीत समारोह में कपल ने एक-दूसरे का हाथ थामकर स्टेज पर एंट्री भी की, और मौका रोमांटिक तस्वीरों से भर गया।

प्री-वेण्ट में खास आकर्षण रहा ‘Virosh Premier League’ नाम का क्रिकेट मुकाबला, जिसमें दोनों के दोस्तों और परिवार के बीच मस्ती भरे पल देखे गए। समारोह में फूलों से सजी सजावट और नामों के प्यारे प्लेकार्ड दिखे, जिनमें “Rushie” (रश्मिका के निकनेम) और “Vijay” विषय थे.शादी का आयोजन उदयपुर के एक लग्ज़री होटल में किया जा रहा है, जहां करीब 100 से अधिक मेहमान शामिल हैं। समारोह दोनों के सांस्कृतिक तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों को मानते हुए आयोजित किया गया है, ताकि विजय और रश्मिका दोनों की परंपराएं शामिल हो सकें।फैंस और फिल्मी सितारों की निगाहें इन पर टिक गई हैं। संगीत और हल्दी सेरेमनी की झलकियाँ अब वायरल हो रही हैं, और आज की शादी इस कपल के लिए जीवन का एक यादगार मोड़ होगी।



