जर्जर सड़क और टूटी नाली से ग्रामीण परेशान, संत जोसेफ स्कूल गेट से अमजद सीमेंट दुकान तक निर्माण की मांग तेज

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़ :महुआडांड़ अनुमंडल क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोग परेशान हैं। संत जोसेफ स्कूल के मुख्य गेट से अमजद सीमेंट दुकान तक जाने वाली सड़क वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ी हुई है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे बनी नाली भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। नाली का गंदा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है, जिससे पूरे इलाके में कीचड़ और दुर्गंध का माहौल बना रहता है। बारिश के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है तथा लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। क्षेत्र के लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से सड़क और नाली निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ सकती है।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू कराएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके और क्षेत्र की मूलभूत सुविधाएं बेहतर हो सकें।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed