महुआडांड़ में विधायक रामचंद्र सिंह ने निजी खर्च से लगवाया नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में खुशी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़ : महुआडांड़ अनुमंडल क्षेत्र के शाहिद चौक रोड स्थित धूमकुड़िया भवन के पास पिछले एक सप्ताह से बिजली समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। क्षेत्र में नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसे रामचंद्र सिंह अपने निजी खर्च से लगवा रहे हैं। इस पहल से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से कम क्षमता वाले पुराने ट्रांसफार्मर के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहती थी। आए दिन बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब नए ट्रांसफार्मर के लगने से सैकड़ों परिवारों को बेहतर और सुचारु बिजली सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस कार्य को जमीन पर उतारने में उप प्रमुख अभय मिंज एवं कांग्रेस नेता सह समाजसेवी रण्णु की भूमिका भी सराहनीय रही। दोनों लगातार क्षेत्र की बिजली समस्या को लेकर सक्रिय थे और ट्रांसफार्मर लगाने की दिशा में विशेष प्रयास कर रहे थे।

ग्रामीणों ने विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था मजबूत होगी और आम लोगों को राहत मिलेगी।

See also  सरस्वतिया नदी बचाने उतरे युवा, अभियान ने पकड़ी रफ्तार तो SDM को मिला सम्मान

Thanks for your Feedback!

You may have missed