बलांडिया सार्वजनिक तालाब का जीर्णोद्धार होने से ग्रामीणों को मिली राहत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

हाटगम्हरिया:  भूमि संरक्षण विभाग के स्वीकृति के प्रत्याशा में हाटगम्हरिया प्रखंड के बलांडिया गांव में सार्वजनिक तालाब का भूमिपूजन सोमवार को माननीय विधायक दीपक बिरुवा द्वारा किया गया। साथ ही विधायक श्री बिरुवा द्वारा खुदाई कर तालाब खुदाई कार्य शुरू किया गया। बलांडिया के पूरे गांव में एक भी तालाब में पानी नहीं रहने से आमजन के साथ मवेशी जानवरों को भी काफी दिक्कत हो रही है। इस बाबत ग्रामीणों के विशेष आग्रह पर विधायक दीपक बिरुवा जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी से बात कर विशेष परिस्थिति में सार्वजनिक तालाब का जीर्णोद्धार काम शुरू किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में मानकी ज्योतिन बिरुवा, मुंडा श्याम चरण लागुरी, श्रीधर लागुरी, छोटा दीपक बिरुवा, लादुरा लागुरी, मिचराय लागुरी, महेंद्र पाट पिंगुवा, झामुमो सिंद्रीगौरी पंचायत अध्यक्ष प्रदीप बिरुवा, जोटेया लागुरी समेत स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  कपाली के इस्लामनगर में दिनदहाड़े फायरिंग से फैली दहशत, जमीन विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला

Thanks for your Feedback!

You may have missed