Advertisements

बहरागोड़ा (संवाददाता ):- आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता कलन महतो, राजू महतो,अजीत महतो कलाबाढ़िया गांव के ग्रामीणों के संग आदिवासी विश्व दिवस मनाने पहुंचे।ग्रामीणों ने बताया गाँव में ना ही सड़क की व्यवस्था है, ना ही पानी का व्यवस्था है, ना ही रहने के लिए घर है, ना ही वहां आने जाने के लिए सड़क की व्यवस्था है ।बहरागोडा़ प्रखंड के माटिहाना पंचायत अंतर्गत कलाबढ़िया गांव में आजादी के 75 साल पूरे होने के बाद भी, बात झारखंड की करे तो इस राज्यों के निर्माण को भी 22 साल हो चुके हैं इस राज्यों में एक गांव है कलाबढ़िया गांव जो कि एक आदिवासी बहुल इलाका है ,विडंबना है कि विकास के तमाम दावों और इंफ्रास्ट्रक्चर के सलोनी सपनों के बीच इस गांव में नदी पार करने के लिए आज तक पुल नहीं बन पाया, पिछले विधायक कुणाल सारंगी के द्वारा पुल निर्माण को लेकर पहले शिलान्यास किया गया था लेकिन अभी तक पुल का निर्माण नहीं हो पाया,कलाबढ़िया गांव में पुल का निर्माण ना होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर बरसात के मौसम में नदी को पार करना किसी खतरे से कम नहीं है ।वहीं सबसे अधिक परेशानी का सामना स्कूली बच्चे और बिमार मरीजों को पड़ रही है।कलाबाढ़िया गांव के ग्राम प्रधान चामटु सिंह ने कहा महज यहां के स्थानीय पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि खाली वोट मांगने आते हैं, पिछले विधायक कुणाल सारंगी के द्वारा यहां के पुल के निर्माण को लेकर शिलान्यास किया गया था परंतु सालों बीत गए पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कलन महतो ने कहा आज पुरा झारखंड विश्व आदिवासी दिवस मना रहा है,सरकार आदिवासीयत की बात कर आदिवासी को ठगने और छलने का काम कर रही है । एक आदिवासी गांव आज तक विकास से कोसों दुर है। नाला का पानी पिने के लिए मजबूर है।घर में रहकर विमार मरीज घुट घुट कर मर रही है। ऐसी परिस्थिति में सरकार की जितनी निंदा की जाए कम है।राजू महतो ने कहा यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि झारखंड सरकार के साथ-साथ स्थानीय विधायक सरकार की विकास कार्य की वाह-वाही लूट रहा है , माननीय सांसद महोदय माटिहाना पंचायत को आदर्श पंचायत का दर्जा दिया है, पंचायत के कलाबढ़िया गांव में किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं हुआ है ।अजीत महतो ने कहा अबुआ दिसुम-अबुआ राज वाली सरकार आदिवासी को छलने का काम कर रही है अगर स्थानीय प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधि अभिलंब इस गांव के लिए पुल ,सड़क,पानी का व्यवस्था नहीं करती है ग्रामीणों संग जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed