विक्की नंदी गैंग के सदस्य विवेक की गोली मारकर हत्या , आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कल्पनापुरी इलाके में घटी घटना , विक्की नंदी और सागर लोहार गैंग से चल रहा है गैंगवार , मृतक विक्की नंदी के साथ करता था काम , हाल में ही विक्की नंदी गिरोह ने भोलू कर्मकार की कदमा में गोली मारकर की थी हत्या…

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:- आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंगर्तग कल्पनापुरी स्थित पहाड़ी के पास विक्की नंदी गिरोह का सक्रिय सदस्य विवेक सिंह, पिता गोलटन सिंह (कल्पनापुरी निवासी) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना बुधवार की रात 8.40 की है, जब विवेक सिंह कल्पनापुरी स्थित पहाड़ी के समीप तीन हथियारबंद बदमाश पहुंचे और विवेक सिंह को घेरकर तीन गोलियां मार दी। जिससे मौके पर ही विवेक की मौत हो गयी। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मौटरसाईकिल पर सवार होकर मुस्लिम बस्ती होते हुए फरार हो गये। मृतक विक्की नंदी का करीबी था और उसके घर से जुड़ा हुआ था। मृतक फाईनेंस कंपनी के गाड़ी टानने का भी काम करता था। जानकारी के अनुसार तीनो अज्ञात बदमाश मृतक को फोन कर घर से बुलाया था। इसके बाद मृतक विवेक अपने घर से स्कूटी लेकर निकला था। इसी क्रम में तीनों बदमाश उसे घेर लिया। जबतक वह कुछ समझ पाता मृतक पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें विवेक को तीन गोली लगी और मौके पर ही मौत हो गयी। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर आदित्यपुर थाना प्रभारी, गम्हरिया थाना प्रभारी और आरआइटी थाना प्रभारी पहुंचे है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना विक्की नंदी और सागर लोहार-कार्तिक मुंडा के बीच हो रहे गैंगवार का परिणाम है। बीते दिनों सागर लोहार के करीबी भोलू कर्मकार की हत्या के प्रतिशोध में विवेक की हत्या की गयी है। इधर देर शाम सरेआम विवेक सिंह की हत्या किये जाने पर क्षेत्र के लोग आक्रोशित है और शव के साथ प्रदर्शन कर रहे है। स्थिति बेकाबू नहीं हो इसको देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी मंगाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक विवेक का शव कल्पनापुरी पहाड़ी के बगल में स्थित मैदान में पड़ा हुआ है। बता दें कि कल्पनापुरी का यह इलाका ब्राउन शुगर कारोबार के लिए कुख्यात है। यहां एक साल पूर्व भी एक युवक को खेदड़कर गोली मार दी गयी थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

किसी के फोन आने पर घर से स्कूटी लेकर निकला था विवेक 

See also  जेल में पुराने विवाद और इलाके में वर्चस्व को लेकर राजवीर पर हुई थी फायरिंग, पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही जांच

बता दें कि विवेक सिंह अपने घर में था, इसी दौरान एक फोन उसे आया और पहाड़ी के पास बुलाया, जिसके बाद विवेक अपना स्कूटी लेकर घर से निकला था। लेकिन तीनों को देखकर वह भागने लगा जिसके बाद तीनो बदमाश ने घेरकर उसे गोली मार दी।

सिर में गोली लगते ही मौके गिर गया था विवेक 

बदमाशों से घिरने के बाद विवेक स्कूटी छोड़ मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन एक गोली उसके सिर पर लग गयी, जिसके बाद वह मौके पर गिर गया। जिसके बाद उसे दो और गोली मारी गयी।

विवेक यादव पर हुए हमले में भी शामिल था एक आरोपी 

पुलिस सूत्रों की माने तो युवा राजद जिला अध्यक्ष उदित यादव के भाई विवेक यादव पर फायरिंग करने में जो बदमाश शामिल थे, उसमें से एक बदमाश इस घटना में भी शामिल था।

आदित्यपुर के कल्पनापुरी में जब यह घटना घटी है उस वक्त आदित्यपुर थाना में सरायकेला पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो मौजूद थे। एसपी पुलिसकर्मियों की क्लास लगा रहे थे। इसी बीच यह बड़ी घटना घटी है।

जल्द बनेगा टीओपी:- एसपी मनीष टोप्पो

घटना के संदर्भ में एसपी मनीष टोप्पो ने लोक आलोक न्यूज को बताया कि जिस स्थल पर घटना घटी है वह एक संवेदनशील इलाका है। बीते एक साल पूर्व भी इसी जगह हत्या की वारदात हो चुकी है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए जल्द ही टीओपी बनाया जायेगा।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed