प्रसव के बाद महिला की मौत से बवाल, अस्पताल में हंगामा, जांच का भरोसा
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

गढ़वा : जिले के डंडई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो जाने से परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और सिविल सर्जन व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को कई घंटे तक घेरकर विरोध प्रदर्शन किया।
Advertisements

Advertisements

घटना की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। सिविल सर्जन ने पूरे मामले की जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई।


