UPSC प्रीलिम्स पास करते ही मिलेगा ₹1.5 लाख, SC-ST अभ्यर्थियों के लिए सरकार का बड़ा फैसला

Advertisements

रांची : झारखंड सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उन अभ्यर्थियों के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ा दी है, जो UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) 2026 पास करेंगे। अब पात्र अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण की तैयारी के लिए एकमुश्त ₹1.5 लाख की सहायता मिलेगी। पहले यह राशि ₹1 लाख थी। साथ ही, योजना के लिए वार्षिक पारिवारिक आय सीमा ₹2.5 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख कर दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

आवेदन केवल झारखंड के स्थायी SC-ST अभ्यर्थी कर सकेंगे जिन्होंने UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 उत्तीर्ण की हो। इस योजना का लाभ केवल एक बार मिलेगा और अन्य किसी केंद्रीय या राज्य सरकारी सिविल सेवा सहायता योजना का लाभ लेने वाले अभ्यर्थी इसके पात्र नहीं होंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, शाम 6 बजे निर्धारित की गई है।

About The Author

See also  कोल्हान विश्वविद्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का आयोजन

You may have missed