ड्राइविंग लाइसेंस शिविर रद्द होने पर हंगामा, ग्रामीणों ने SDO को घेरा; 31 अगस्त को नई तारीख

Advertisements
Advertisements
Advertisements

घाटशिला : बड़ाजुड़ी पंचायत भवन में गुरुवार को प्रस्तावित ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में RTO के अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचे। घाटशिला, धालभूमगढ़ और मुसाबनी प्रखंडों से आए सैकड़ों युवक-युवतियों, पुरुषों और महिलाओं की सुबह करीब 10 बजे तक लंबी कतार लग गई। शिविर स्थगित होने की सूचना मिलने पर नाराज ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इसी दौरान SIR दावा-आपत्ति शिविर में पहुंचे SDO अमिताभ भकत का ग्रामीणों ने घेराव किया। उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी से बात कर ड्राइविंग लाइसेंस शिविर की नई तारीख 31 अगस्त तय कराई। SDO ने बताया कि शिविर रद्द होने की जानकारी समय पर नहीं पहुंचने से यह स्थिति बनी। उन्होंने पंचायत स्तर पर नियमित शिविर आयोजित कराने का प्रयास करने का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने नियमित शिविर की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। इसमें राम हेंब्रम, संदीप पाल, जितेन मानकी, शिल्पा दास, मेनका मुर्मू और वाजिद अली समेत करीब 40 लोग शामिल थे। पत्रांक 4787 के अनुसार, उसी दिन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR 2026 कार्यक्रम के कारण शिविर को 31 अगस्त तक स्थगित किया गया था।

About The Author

See also  दुष्कर्म पीड़िता को गवाही न देने की धमकी, DGP से मांगी सुरक्षा

You may have missed