पेड़ों को भाई मान बांधी राखी, जमुना टुडू ने लिया जंगल बचाने का संकल्प
Advertisements

चाकुलिया : भालुकबिंदा-सुनसुनिया जंगल में गुरुवार को पद्मश्री जमुना टुडू के नेतृत्व में रक्षाबंधन महोत्सव आयोजित हुआ। साल के पेड़ों की आरती उतारकर उन्हें रक्षा सूत्र बांधा गया और जंगल बचाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान पौधरोपण और धमसा-मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य भी हुआ।
Advertisements

कार्यक्रम में थाना प्रभारी राजेश कुमार, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, विजया लक्ष्मी बेदुला और रामस्वरूप यादव शामिल हुए। जमुना टुडू ने जंगलों को जीवन और जीव-जंतुओं की सुरक्षा के लिए जरूरी बताया। राजेश कुमार ने हर परिवार से बच्चे के जन्म पर कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की, जबकि देवयानी मुर्मू ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जमुना टुडू से प्रेरणा लेने को कहा।

About The Author
See also एशियन गेम्स में तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में जीता कांस्य पदक, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

