UP: बहराइच में पुलिस से मुठभेड़ के बाद चार इनामी बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली


बहराइच: बहराइच के रुपईडीहा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ इनामी बदमाश पटना कॉलोनी क्षेत्र में इको वैन से चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में निकले हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने गंगापुर नगर और पटना कॉलोनी के बीच एक संदिग्ध इको वैन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही वैन से चार लोग उतरे दो बाईं ओर और दो दाईं ओर भागने लगे तथा पुलिस पर फायरिंग करने लगे।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की जिसमें बाईं ओर भागे बदमाश मुनव्वर और जोखे के पैर में गोली लग गई। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा भेजा गया, दो अन्य बदमाशों छोटकउ और बबलू को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।गिरफ्तार बदमाशों की पहचान लखीमपुर जिले के रहने वाले मुनव्वर (इनाम ₹15,000), जोखे (इनाम ₹15,000), छोटकउ (इनाम ₹10,000) और बबलू (इनाम ₹10,000) के रूप में हुई है। चारों की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है।मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच राम नयन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सिटी रामानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रदुम्न सिंह, प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा रमेश सिंह रावत सहित पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम मौजूद रही.इनके पास से दो तमंचा, कारतूस , गाड़ी व कुछ अन्य सामान भी बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपितों में लखीमपुर के धौरहरा के सिसैया कला निवासी मुनौवर खान व मोहम्मद बबलू खान ,ईसानगर के दामों बेहद निवासी जोखे उर्फ चोखे, ईसानगर के सिंघोडा निवासी छोटे लाल उर्फ छोटन व चोरी का माल खरीदने वाले खैरीघाट के शिवपुर बाजार निवासी विजय सोनी समेत पांच लोग शामिल है। दो अन्य बदमाश फरार हो गए हैं जिनकी तलाश में पुलिस टीम छापामारी कर रही है।




