यूपी: चाइनीज मांझे पर सीएम का सख्त एक्शन, पूरे प्रदेश से किया बैन

0
Advertisements
Advertisements

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के बाजारखाला में चीनी मांझे में फंसकर एक युवक की मौत के बाद प्रदेश की योगी सरकार ने सख्त निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में चीनी मांझे के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को पूरे राज्य में छापेमारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि चीनी मांझे से होने वाली मौतों को हत्या माना जाएगा। पूरे राज्य में की गई कार्रवाई की उच्च स्तर पर समीक्षा की जाएगी।उत्तर प्रदेश में इसकी बिक्री पहले से प्रतिबंधित है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह सवाल भी किया कि जब प्रतिबंध है, तब आखिर यह बन और बिक कैसे रहा है। हाल के दिनों में इस मांझे से जख्मी होने के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रमुख को पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर छापेमारी का निर्देश दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशव्यापी कार्रवाई की फिर समीक्षा की बात भी कही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इसके साथ ही उन्होंने चाइनीज मांझे के खिलाफ पूरे राज्य में अभियान चलाने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि चाइनीज मांझे से होने वाली किसी भी मौत को हत्या माना जाएगा और पूरे ऑपरेशन की समीक्षा उच्चतम स्तर पर की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में चाइनीज मांझे से युवक की मौत के बाद अब सख्त रुख अपनाया है। सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश में पहले ही चाइनीज मांझे के प्रयोग पर रोक लगाई गई है, लेकिन इसका उपयोग होता ही जा रहा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में चाइनीज मांझे के इस्तेमाल पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने इस संबंध में सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को पूरे प्रदेश में छापेमारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि चीनी मांझे से होने वाली मौतों को हत्या माना जाएगा। पूरे राज्य में की गई कार्रवाई की उच्च स्तर पर समीक्षा की जाएगी।
लखनऊ के हैदरगंज चौराहे से तालकटोरा मिल एरिया को जाने वाले फ्लाईओवर पर बुधवार दोपहर पतंग के चाइनीज मांझे से स्कूटी सवार की गर्दन कट गई। मो. शोएब (35) की इस घटना में मौत हो गई। शोएब एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (एमआर) का काम करते थे। इंस्पेक्टर बाजारखाला ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि मो. शोएब दुबग्गा की सीते विहार कॉलोनी के रहने वाले थे। ढाल पर ही मांझा उनकी गर्दन में फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब तक मो. शोएब संभल पाते, मांझे के खिंचाव से गर्दन कट गई और वह अनियंत्रित होकर स्कूटी से नीचे गिर गए।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed