जर्जर पुलिया पर अनोखा विरोध, ग्रामीण ने किया हवन; हादसों को लेकर जताई चिंता

Advertisements

जमशेदपुर :लुआबासा में वर्षों से जर्जर अन्ना चौक से NH-33 मुख्य राजमार्ग और स्टेट हाइवे को जोड़ने वाली पुलिया की मरम्मत की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीण ने अनोखे तरीके से विरोध किया। ग्रामीण ने पुलिया पर हवन किया। यह धार्मिक आयोजन नहीं था, बल्कि पुलिया से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षित यात्रा की कामना के लिए किया गया। ग्रामीण ने कहा कि इस रास्ते से गुजरते समय किसी की जान न जाए, किसी मां की गोद सूनी न हो और किसी परिवार की खुशियां सड़क हादसे की भेंट न चढ़ें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ग्रामीणों के अनुसार, पुलिया से रोजाना सैकड़ों मजदूर, राहगीर और भारी वाहन गुजरते हैं। जर्जर हालत के कारण यहां हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है और कई लोग हादसों का शिकार भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिला पार्षद, विधायक और सांसद भी इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन वर्षों से पुलिया की स्थिति नहीं बदली। करीब छह महीने पहले ग्रामीणों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर उपायुक्त को आवेदन दिया था, फिर भी अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है और उनका कहना है कि पुलिया किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है।

About The Author

See also  बिरसा मुंडा ने मिशनरी शिक्षा छोड़ शुरू किया था ‘बिरसाइत’ धर्म, जानें इसके कड़े नियम

You may have missed