केंद्रीय मंत्री अजुर्न मुंडा ने किया एलबम ‘उग हो सुरुज देव’ लांच

0
Advertisements

                                 झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन व गायिका दिव्य रत्न को दी शुभकामनाएं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जमशेदपुर (संवाददाता ) : दीपावली के साथ ही शहर लोक आस्था का महापर्व छठ के रंग में भी रंगने लगा है। जमशेदपुर के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक एलबम तैयार किया है, जिसे सोमवार को केंद्रीय जनजाति मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने निवास स्थल घोड़ाबांधा में लांच किया। इस दौरान अर्जुन मुंडा ने एलबम ‘उग हो सुरुज देव’ को सूना। इसके बाद झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन व गायिका दिव्य रत्न की आवाज की प्रशांसा किया। साथ ही दोनों को आगेे की भविष्य के लिए शुभकामाएं भी दी।

उन्होंने कहा कि कलाकार हमेशा अपनी हृदय की आवाज को उतारते हैं। झारखंड के कलाकार आगे बढ़ रहे हैं, जो गर्व की बात है। एलबम ‘उग हो सुरुज देव’ लांच होते ही इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। देशभर के लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, गायक अजीत अमन ने बताया कि यह गीत काफी मार्मिक बनाई गई है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अजीत अमन ने रतन टाटा पर भी गीत गा चुके हैं ,जिसे देशभर में काफी सराहा गाया था। इस मौके पर गायक अजीत अमन, गायिका दिव्य रत्न व निर्देशक मनोज पांडे उपस्थित थे।

वही दिव्य रत्न काफी खुश नजर आई ।उन्होंने कहा कि हम आगे भी इस तरह के एल्बम बनाएंगे। हमने कई बार विभिन्न मंचों पर अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया है, लेकिन मंच पर कार्यक्रम करना और स्टूडियो में रिकॉर्डिंग करना दोनों का अलग-अलग हमें अनुभव मिला है।

See also  'संवाद' कार्यक्रम में पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट, TMH में भर्ती

दूसरी ओर निदेशक मनोज पांडे ने कहा कि एल्बम के साथ साथ हम लोग फिल्म बनाने की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं, हमारी टीम काफी सक्रिय हैं और काफी रचनात्मक कार्य में लगे हुए हैं।

दिव्य रत्न की पहली एलबम
छठ महापर्व के मौके पर बनी इस गीत में खास बात यह है कि इसमें शिक्षक ,इंजीनियर और पूर्व सैनिक की भी अहम भूमिका रही है। बेंगलुरु में रहने वाले इंजीनियर व नेहिश साफ्टवेयर सोल्यूशन के चेयरमैन अवनीश श्रीवास्तव और जमशेदपुर के शिक्षक आलोक राज सिंह और पूर्व सैनिक विवेक सिंह भी अलग-अलग रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं, गायक अजीत अमन ने इस एलबम में गायिका दिव्य रत्न को मौका देकर उनकी प्रतिभा को निखारने का काम किया है।दिव्य रत्न की यह पहली एलबम है। वे ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल की आठवीं की छात्रा हैं। वहीं, उनकी गुरु का नाम मोनिका दत्ता है, जिससे वे संगीत सीखती है।

एलबम में काम करने वाले कलाकार
गायक : अजीत अमन व दिव्य रत्न
गीतकार : अमित तिवारी
निर्माता : अवनीश श्रीवास्तव (नेहिश) व आलोक राज सिंह (शिक्षक)
निर्देशक : मनोज पांडे
डीओपी : विकास टुडू
वीडियो एडिटर : सूर्या साहू
रिकॉडिस्ट : चिंटू मिताली, अंजली स्टूडियो
सहयोग : विवेक सिंह (पूर्व सैनिक) सूर्य सिंह हेंब्रम, चुनचुन मिश्रा, दीपक मिश्रा,उदय साहू, गुंजन सिंह, थोर टुडू, आशिक बाबू

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed