आरआईटी थाना क्षेत्र में अज्ञात शव बरामद, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:-  आरआईटी थाना क्षेत्र के बाबा कुटी रोड नंबर-2 में शुक्रवार को एक अज्ञात शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है लेकिन इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि क्षेत्र में लगातार अपराध की घटनाएं हो रही हैं और थाना प्रशासन सिर्फ औपचारिक कार्रवाई कर मामले को रफा-दफा करने में जुटा नजर आता है। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना क्षेत्र में गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा लचर हो गई है और पुलिस हर बड़ी घटना के बाद केवल खानापूर्ति करती है। लोगों ने आरोप लगाया कि आरआईटी थाना की लापरवाही के कारण ही आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं और अब अज्ञात शव मिलने की घटना ने पुलिस की नाकामी को और उजागर कर दिया है। फिलहाल शव की पहचान और मौत के कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है लेकिन जनता को भरोसा नहीं है कि पुलिस इस मामले में कोई ठोस नतीजा सामने ला पाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  भूख हड़ताल के 14वें दिन बिगड़ी हालत, प्रेम नायक बोले- सरकार अब भी गंभीर नहीं

Thanks for your Feedback!

You may have missed