अंसार खान के नेतृत्व में मानगों के कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों की हुई मरम्मत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- दिनांक 14/9/2022 को झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के निर्देशानुसार पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के नेतृत्व में मानगों के कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों के तारों की कार्बन और स्ट्रीट लाइटों को जो खराब पड़ी हुई थी उनको चेंज किया गया |अंसार खान ने बताया लगातार बारिश होने के कारण जिस रोड में जा रहे हैं ऊपर से लेकर नीचे तक 90 परसेंट स्ट्रीट लाइट खराब हो चुकी है आज बारिश होने पर भी मानगो नोटिफाइड कार्यालय के द्वारा स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया गया |आज जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14 ऊपर रोड से लेकर नीचे रोड तक, जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14 रिजवान अकैडमी स्कूल के पीछे लाइन, जवाहर नगर तैय्यबा नगर क्षेत्र 13 ए नीचे खेती में, और जवाहर नगर तैय्यबा नगर रोड नंबर 13 बी, और तैय्यबा मस्जिद रोड, गुलाब बाग फेस 2 इन क्षेत्रों में काम किया गया स्ट्रीट लाइटों के तारों का कार्बन ठीक कराया गया। मानगो नोटिफाइड के द्वारा आज के इस कार्य करने के लिए मानगो नोटिफाइड के सिटी मैनेजर श्री निषात ने इलेक्ट्रिशियन रिंकू और ऑटो ड्राइवर अनिल को भेजा गया। अंसार खान का सहयोग मोहम्मद आदिल खान, मोहम्मद इफ्तेखार और बस्ती वासियों ने किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed