बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत कॉलोनी वासियों के बीच पानी की आपूर्ति हो गई ठप

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बागबेड़ा /जमशेदपुर (संवाददाता ):-बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बिष्टुपुर स्थित फिल्टर पंप हाउस का मोटर जल जाने के कारण पिछले छह दिनों से कॉलोनी वासियों के बीच पानी की आपूर्ति ठप हो गई थी।आज गुरुवार को बागबेड़ा मध्य पंचायत की मुखिया प्रतिमा मुंडा एवं बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया सुनील गुप्ता के पिछले छह दिनों के प्रयास से मोटर की मरम्मति का कार्य संपन्न हो गया और मोटर को फिटिंग भी कर दी गई है। इस मोटर के मरम्मति का पैसा मुखिया प्रतिमा मुंडा के द्वारा दिया गया है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो शुक्रवार या शनिवार से पूरे बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में पानी की आपूर्ति होने लगेगी। इस तरह छह दिनों तक मोटर की मरम्मति का कार्य संपन्न हुआ।वहीं दूसरी तरफ जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के निजी तीन टैंकर से छठे दिन भी पूरे बागबेड़ा कॉलोनी में निःशुल्क पानी का वितरण उप मुखिया सुनील गुप्ता के माध्यम से किया गया है। विदित हो कि पिछले छह दिनों से लगातार जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह अपने तीनों निजी तीन टैंकरों से पूरे बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में मानवता के नाते पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। पानी की आपूर्ति किए जाने पर स्थानीय लोग राहत की सांस लिए हैं और बहुत हद तक पानी की समस्या से निजात मिली है। स्थानीय लोगों ने जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह को बहुत शुभकामना दिए है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

You may have missed