बोडाकोना मरघट के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क पर पलटी

0
Advertisements

महुआडांड़ : महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत कुरूंद घाटी स्थित बोडाकोना मरघट के समीप शनिवार को एक स्कॉर्पियो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क पर पलट गई। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो वाहन घाटी क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क पर पलट गया। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो का नंबर BR 26V 9192 बताया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही महुआडांड़ पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत एवं जांच कार्य शुरू किया। पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाने तथा यातायात को सामान्य कराने का प्रयास किया गया।हालांकि समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।स्थानीय लोगों ने कुरूंद घाटी जैसे संवेदनशील मार्गों पर वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक एवं नियंत्रित गति में वाहन चलाने की अपील की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  रात दो बजे चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण, सिटी एसपी ने बताई शहर की सीमाएं सील करने की योजना

Thanks for your Feedback!

You may have missed