दीवार तोड़कर मकान में घुसी बेकाबू कार, पांच लोग घायल; सामने आया दहलाने वाला VIDEO…

0
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:-कार सवार एक युवक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक रिक्शा में टक्कर मार दी। इस घटना में कार अनियंत्रित होकर सेक्टर-55ए स्थित एक मकान से टकरा गई। हादसे में रिक्शा चालक और उसमें सवार दो महिलाएं और कार सवार दो युवक इस घटना में घायल हो गए। घटना में मकान की दीवार और रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई।
कार सवार एक युवक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक रिक्शा में टक्कर मार दी। इस घटना में कार अनियंत्रित होकर सेक्टर-55ए स्थित एक मकान से टकरा गई, जिसकी वजह से मकान की दीवार और रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। रिक्शा चालक और उसमें सवार दो महिलाएं और कार सवार दो युवक इस घटना में घायल हो गए।
कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आज सुबह को गौरव शर्मा और आदित्य एक कार में सवार होकर जा रहे थे। कार आदित्य चला रहा था। उसने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक रिक्शा में टक्कर मार दी।
रिक्शा में सवार दो महिलाएं नीतू और चांदनी और रिक्शा चालक रितेश गंभीर रूप से घायल हो गए। कार अनियंत्रित होकर सेक्टर 55 के एक मकान से जा टकराई। जिसकी वजह से मकान की दीवार और रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई तथा कार में सवार दोनों भी घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed