उमर का साथी गिरफ्तार, शोएब ने मुहैया कराई थी कार


दिल्ली: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला के पास कर बम धमाका मामले में जांच एजेंसी को बड़ी कामयाबी मिली है. NIA ने सुसाइड अटैकर उमर नबी के एक साथी को गिरफ्तार किया है. इसकी पहचान शोएब के तौर पर की गई है. दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. बता दें कि दिल्ली कार बम ब्लास्ट ने पुलिस के साथ ही अन्य जांच और खुफिया एजेंसियों को हिलाकर रख दिया. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक पोस्टर की छानबीन शुरू की थी. बाद में यह मामला फरीदाबाद तक पहुंच गया, जहां एक नए और व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ. तकरीबन 3000 किलो विस्फोटक बरामद होने के बाद आतंकवादियों में खलबली मच गई और ऐसा बताया जा रहा है कि हड़बड़ी में दिल्ली के लाल किला के पास ब्लास्ट कर दिया गया.राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट से ठीक पहले आतंकवादी उमर नबी को शरण देने और उसकी मदद करने के आरोप में फरीदाबाद के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. धौज, फरीदाबाद (हरियाणा) के रहने वाले शोएब को मामले में सातवें आरोपी के रूप में पकड़ा गया है. जांच में सामने आया है कि उसने 10 नवंबर को लाल किले के बाहर हुए कार बम धमाके से पहले उमर को ठिकाना और लॉजिस्टिक मदद दी थी. इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे. एनआईए इससे पहले केस नंबर RC-21/2025/NIA/DLI में उमर के छह अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर चुकी है. एजेंसी आत्मघाती हमले की पूरी साजिश का पता लगाने के लिए कई सुरागों पर काम कर रही है.एनआईए ने लाल किले के पास जिस कार में धमाका हुआ था उसे चला रहे उमर उन नबी को ‘आत्मघाती हमलावर’ बताया है। साथ ही एजेंसी ने कार के लिए ‘वाहन-जनित संवर्धित विस्फोटक उपकरण’ (वीबीआईईडी)शब्द का भी इस्तेमाल किया है। फोरेंसिक जांच में खुलासा हुआ है कि वीबीआईईडी धमाके में मारा गया वाहन चालक उमर उन नबी ही था जो मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले का रहने वाला था और फरीदाबाद में स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय के सामान्य चिकित्सा विभाग में सहायक प्रोफेसर पद पर कार्यरत था।




