बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल, रेफर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम हामी में बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सुमित सारस (22 वर्ष), पिता केश्वर मुण्डा एवं हरि लोहरा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से ग्राम हामी से अपने गांव दौना लौट रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में अचानक एक बैल आ गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को महुआडांड़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. अमित खलखो ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि एक युवक का हाथ तथा दूसरे युवक का पैर फ्रैक्चर हुआ है। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  चिड़ियाघर में बड़ी कामयाबी, पहली बार कृत्रिम ऊष्मायन से जन्मे कोबरा के 5 बच्चे

Thanks for your Feedback!

You may have missed