रोमांचक फाइनल में केवरकी टीम बनी चैंपियन, फादर मैकनामारा हॉकी टूर्नामेंट का शानदार समापन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़ : संत जोसेफ +2 विद्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रतिष्ठित फादर मैकनामारा हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। टूर्नामेंट के अंतिम मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, ग्रामीण और युवा पहुंचे, जिससे पूरा परिसर गुलजार रहा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामचंद्र सिंह शामिल हुए। विद्यालय परिवार और छात्र-छात्राओं ने उनका पारंपरिक आदिवासी नृत्य, संगीत और रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया। अतिथियों को बुके और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

टूर्नामेंट में कुल 14 टीमों ने भाग लिया था। फाइनल मुकाबला केवरकी टीम और संत जोसेफ +2 विद्यालय की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और मुकाबला निर्धारित समय तक बराबरी पर रहा। इसके बाद मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से किया गया।

पेनाल्टी शूटआउट में केवरकी टीम ने 3-1 से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया, जबकि संत जोसेफ +2 विद्यालय की टीम उपविजेता रही। जीत के बाद मैदान तालियों और उत्साह से गूंज उठा।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. इफ्तखार अहमद सहित अन्य अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में अभय मिंज, फादर दिलीप एक्का, फादर सुरेश उरांव समेत कई जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed