दो और IPS अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की तैयारी में, राज्य सरकार की NOC का इंतजार

झारखंड : झारखंड कैडर के दो और IPS अधिकारी जल्द केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं। 2013 बैच की IPS अधिकारी निधि द्विवेदी और 2014 बैच के IPS अधिकारी पीयूष पांडेय ने केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन किया है। दोनों अधिकारियों को अब राज्य सरकार से NOC यानी अनापत्ति प्रमाण पत्र और जरूरी अनुमति का इंतजार है। अनुमति मिलने के बाद वे केंद्र में नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। 2011 बैच के IPS प्रियदर्शी आलोक भी कुछ महीने पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन कर चुके हैं। इसके अलावा एक अन्य IPS अधिकारी के जल्द इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी IB में प्रतिनियुक्ति पर जाने की संभावना जताई जा रही है।


पिछले महीने झारखंड कैडर के तीन वरिष्ठ IPS अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए हैं। इनमें IG ए विजया लक्ष्मी, DIG सुरेन्द्र कुमार झा और DIG चंदन कुमार झा शामिल हैं। इनके केंद्र जाने के बाद अब दो और IPS अधिकारियों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की तैयारी है।
फिलहाल झारखंड कैडर के 26 IPS अधिकारी केंद्र में अलग-अलग जिम्मेदारियों पर सेवाएं दे रहे हैं। इनमें DG संपत मीणा, ADG संजय ए लाटकर, नवीन कुमार सिंह, बलजीत सिंह और आशीष बत्रा; IG स्तर पर साकेत कुमार सिंह, होमकर अमोल वेणुकांत, कुलदीप द्विवेदी, अभिषेक, ए विजया लक्ष्मी और अनूप टी मैथ्यू; DIG स्तर पर अनीश गुप्ता, एम तमिलवानन, पी मुरुगन, सुरेन्द्र कुमार झा, शिवानी तिवारी, चंदन कुमार झा और जया रॉय; जबकि SP स्तर पर अखिलेश बी वारियर, अंशुमन कुमार, प्रियंका मीणा, प्रांजल रेड्डी, आर रामकुमार, विनीत कुमार, के विजय शंकर और शुभांशु जैन शामिल हैं।


