जमीन विवाद में दो भाइयों की बेरहमी से पिटाई, खून से लथपथ हालत में एक ने भागकर बचाई जान

Advertisements

गुमला :थाना क्षेत्र के वृंदा बरटोली में शनिवार शाम जमीन-जगह के विवाद को लेकर दो भाइयों के साथ मारपीट की घटना हुई। इस दौरान घायल और खून से लथपथ एक भाई किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। वह भागते हुए वृंदा नायकटोली स्थित अपने घर पहुंचा और आंगन में लेट गया। परिजनों ने जब उससे घटना के बारे में जानना चाहा तो गंभीर हालत के कारण वह ठीक से कुछ बता नहीं सका। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मुखिया सत्यवती देवी को दी, जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर घायल का हाल जाना और गुमला थाना को सूचना दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जानकारी मिलने पर उर्मी पुलिस पिकेट प्रभारी अम्पा हेंब्रम पुलिस बल के साथ पहुंचे। घायल युवक ने बताया कि उसे और उसके भाई को दौड़ा-दौड़ाकर ईंट समेत अन्य सामान से पीटा गया है और उसने पुलिस से भाई को बचाने की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस टीम बरटोली घटनास्थल पर पहुंची और खोजबीन के बाद दूसरे भाई को भी घायल अवस्था में बरामद कर लिया। मुखिया सत्यवती देवी की मौजूदगी में दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा गया। घटना शनिवार शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मारपीट की वास्तविक वजह तथा इसमें शामिल लोगों की जानकारी अनुसंधान पूरा होने के बाद स्पष्ट होगी।

About The Author

You may have missed