चोरी की स्टेयरिंग गियर बॉक्स के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत खकड़ीपाड़ा स्थित सिटीलीक लॉजिस्टिक के वेयर हाउस से स्टेयरिंग गियर बॉक्स चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चोरी किए गए आरोपियों में परसुडीह जनता रोड निवासी सोनू मिश्रा उर्फ डेंगू और पटेल नगर निवासी संजीत कुमार उर्फ मोनू शामिल है. पुलिस ने दोनो की निशानदेही में चोरी किए गए 8 स्टेयरिंग गियर बॉक्स, एक चोरी की बैटरी, तार काटने वाला कटर और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि बीते दिनों कंपनी में चोरी कर ली गई थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

गुप्त सूचना मिली थी कि चोर उसे बेचने के प्रयास में है जिसके बाद गडरा कॉलेज के पास छापेमारी कर दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनो की निशानदेही में बोरा फैक्ट्री के पास छिपाकर रखे गए चोरी के समान को भी बरामद कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि बरामद सामान की कुल कीमत दो लाख के आस पास है. चोरी में अन्य आरोपी भी शामिल थी जिसकी गिरफ्तारी ke लिए छापेमारी की जा रही है.

About The Author

See also  श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा, लक्ष्मी एवं काली पूजा कमेटी का भूमि पूजन संपन्न

Thanks for your Feedback!