चेक बाउंस मामले में दो अग्रवाल भाई दोषी, 9.60 लाख रुपये के लेनदेन से जुड़ा केस

Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर कोर्ट के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी पूनम कुमारी की अदालत ने धारा 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से जुड़े मामले में रोहित अग्रवाल और राहुल अग्रवाल को दोषी करार दिया है। दोनों आरोपी भाई सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर दुर्गा मंदिर के पास इमली चौक के रहने वाले हैं। इस मामले की शिकायत कृष्ण कुमार और नमिता कुमारी ने की थी। उनकी ओर से अधिवक्ता राकेश कुमार प्रसाद और अधिवक्ता सृष्टि देवका ने पक्ष रखा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

शिकायत के अनुसार रोहित अग्रवाल और राहुल अग्रवाल ने नमिता कुमारी और कृष्ण कुमार से कुल 9,60,000 रुपये लिए थे। भुगतान के एवज में दिए गए चेक बैंक में बाउंस होने के बाद 14 अप्रैल 2023 को जमशेदपुर कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया। शिकायतकर्ता पक्ष की ओर से अदालत में साक्ष्य पेश किए गए। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने दोनों आरोपी भाइयों को दोषी ठहराया।

पीड़ितों के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ सरायकेला, कोलकाता सहित अन्य स्थानों पर भी साइबर फ्रॉड और चेक बाउंस से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 

About The Author

See also  छठ पूजा में अर्घ्य देने गए व्रती के घर चोरी, 20 हजार के गहने गायब

You may have missed