कम नंबर के लिए ट्यूशन टीचर की बेरहमी, बच्ची की उंगली भी टूट गई


जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में शिक्षा के नाम पर एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ कम नंबर देखकर एक निजी ट्यूशन शिक्षक ने दो मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा. मंगलवार को परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद दोनों बच्चे अपने मार्क्स लेकर शिक्षक के पास गए थे, लेकिन कम अंक देखकर शिक्षक का गुस्सा भड़क गया और उसने डंडे तथा हाथ से बच्चों को मारपीट की. इस मारपीट से एक बच्ची की उंगली भी फ्रैक्चर हो गई और दोनों के शरीर पर गहरे चोट के निशान दिखे। घटना में घायल हुए बच्चे गुलाम गौश और मायरा फिरदौस बेलडीह चर्च स्कूल के छात्र हैं और उनके घरवालों ने यह बताया कि शाम को जब उन्होंने बच्चों को लिया तो वे घबरा रहे थे। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है।

परिजनों ने जुगसलाई थाना जाकर शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बच्चों की मां तैयबा ने बताया कि स्कूल के बाद बच्चों को घर ले जाने पर वे बहुत दर्द में थे, जिससे परिजनों के होश उड़ गए। घटना के बाद पुलिस ने बच्चों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया और मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी शिक्षक प्रभात के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



