संगठन के भीष्मपितामह राजदेव सिंह एवं सेना के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि

Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-अखिल भारतीय पुर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ सदस्य स्वर्गीय राजदेव सिंह जिनको भीष्मपितामह का मानद उपाधि उनके समर्पण की बदौलत दिया गया था।उन्हें आज प्रीतम पार्क पटेल नगर सामुदायिक भवन में श्रद्धांजलि दी गयी। इसके साथ ही विगत दिनों उधमपुर, जम्मू एण्ड काश्मीर में सेना के चिता हेलीकॉप्टर में वीरगति को प्राप्त युवा पायलट मेजर रोहित कुमार एवं मेजर अनुज राजपूत को संगठन के सदस्यों ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।भारतीय सेनायें राष्ट्र प्रथम के उद्देश्य से निरन्तर कार्य करती हैं। कार्यक्रम का विषय प्रवेश प्रदेश के पुर्व उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह एवं धन्यबाद ज्ञापन जिला मंत्री दिनेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रतिनिधि के रूप में मुख्य रूप से राजीव रंजन डॉक्टर कमल शुक्ला अमित कुमार रमेश सिंह बरमेश्वर पांडे बलजीत सिंह राधेश्याम अजय कुमार यादव अशोक शर्मा मनोज ठाकुर ज्योतिर्मय शॉ प्रमोद कुमार जयदीप दास अनुज कुमार सिंह चंद्रमा सिंह महेश चंद्र प्रसाद अशोक कुमार श्रीवास्तव विवेक कुमार सिंह सतनाम सिंह बलराम पटसानी उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  रैगिंग मामले में 17 छात्रों पर कार्रवाई, हॉस्टल से निष्कासित और 25-25 हजार रुपये जुर्माना

You may have missed