26वीं पुण्यतिथि पर ठाकुर शिरोमण सिंह को श्रद्धांजलि, शिक्षा और संस्कार के मार्ग पर चलने का संकल्प

Advertisements

जमशेदपुर : स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह जी की 26वीं पुण्यतिथि पर उनके नाम से स्थापित शिरोमण सिंह एकेडमी स्कूल परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान विद्यालय परिसर में स्थापित स्वर्गीय ठाकुर शिरोमण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में शिरोमण सिंह मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन मथुरा सिंह, ट्रस्टी अनीता सिंह, सचिव प्रिंस सिंह, कोषाध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह, ट्रस्टी सत्यम सिंह, विद्यालय की प्राचार्या लता मानकर सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने मौन रखकर स्वर्गीय ठाकुर शिरोमण सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके आदर्श, विचार और शिक्षा के प्रति उनकी दूरदृष्टि आज भी समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

श्रद्धांजलि सभा में मौजूद सदस्यों ने स्वर्गीय ठाकुर शिरोमण सिंह के बताए आदर्शों और मार्गदर्शन पर चलने तथा शिक्षा और संस्कार के माध्यम से समाज निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि उनके नाम से स्थापित शिरोमण सिंह एकेडमी स्कूल शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और सपनों को आगे बढ़ाने का प्रयास है। अंत में सभी ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि उनके संस्कार, आदर्श और स्मृतियां सदैव हृदय में जीवित रहेंगी।

 

About The Author

See also  दुर्गा पूजा से पहले बार-रेस्टोरेंट की जांच तेज, खामियां मिलने पर संचालकों को चेतावनी

You may have missed