Garuda App के माध्यम से प्रपत्र/फॉर्म 6, 7, 8, 8ए को ऑनलाईन अपडेट करने के लिए 48 जमशेदपुर पूर्वी विधान सभा क्षेत्र के बीएलओ, सुपरवाइजर को दिया गया प्रशिक्षण

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- मिलानी हॉल बिष्टूपुर में Garuda App के माध्यम से प्रपत्र/फॉर्म 6, 7, 8, 8ए को ऑनलाईन अपडेट करने के लिए 48 जमशेदपुर पूर्वी विधान सभा क्षेत्र के बीएलओ, सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया। जिसके तहत फॉर्म 6 द्वारा वैसे मतदाता जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चूकी है अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते है। फॉर्म 7 के माध्यम से वैसे मतदाता जिनकी मृत्यु हो चूकी है या अपने निवास स्थान छोड़कर किसी दूसरे विधानसभा क्षेत्र में चले गये हैं उनके नाम विलोपित/हटाया जाना हैं। फॉर्म 8 जिनका नाम सुधारा जाना हैं। फॉर्म 8ए के माध्यम से वैसे मतदाता जो अपने निवास स्थान छोड़कर उसी विधानसभा क्षेत्र के किसी दुसरे स्थान पर चले गये हैं अपना पता परिवर्तन करा सकते हैं। उक्त कार्य सभी मतदाता इस ऐप के माध्यम से बीएलओ द्वारा अपडेट करा सकते हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 10, 12, 13 अगस्त 2021 तक चलेगी जिसमें प्रत्येक प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 100 बीएलओ एवं सुपरवाइजर भाग लेंगे। इस अवसर पर अनुमण्डल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी संदीप कुमार मीणा, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी श्री चन्द्रदेव प्रसाद, डॉ. रजनीकांत मिश्रा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं 48 विधान सभा क्षेत्र के बीएलओ, सुपरवाइजर उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
See also  झारखंड के 1.77 लाख किसानों का कर्ज हुआ माफ, सोरेन सरकार ने दिया 400 करोड़ रुपए की सौगात...

You may have missed