हाथियों के झुंड से टकराने वाली थी ट्रेन, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Advertisements

जमशेदपुर : चाकुलिया क्षेत्र में उत्कल एक्सप्रेस के लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। रेलवे ट्रैक पर हाथियों का झुंड दिखाई देने के बाद चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन की रफ्तार नियंत्रित की और समय रहते दुर्घटना को रोक लिया। हाथियों के रेलवे लाइन पार करने के दौरान ट्रेन को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाया गया।चाकुलिया क्षेत्र हाथियों की आवाजाही वाले इलाकों में शामिल है, जहां कई बार वन्यजीवों के ट्रैक पार करने की घटनाएं सामने आती रही हैं। रेलवे और वन विभाग ऐसे क्षेत्रों में सतर्कता बरतते हैं ताकि ट्रेनों और वन्यजीवों के बीच टकराव को रोका जा सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  पीएम आवास योजना के 87 लाभुकों के साथ एग्रीमेंट, निर्माण कार्य शुरू

You may have missed