बिहार में रेल हादसा, मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे


बिहार: बिहार के जुमई में एक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के चलते आवागमन बाधित हो गया है। CPRO, ईस्ट सेंट्रल रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 27 दिसंबर, 2025 को रात 11:25 बजे आसनसोल डिवीजन (ईस्टर्न रेलवे) के लहाबोन और सिमुलतला स्टेशनों के बीच एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए।इनमें से कई डिब्बे सीधे पुल से नीचे नदी की ओर गिर गए. डिब्बों में बड़ी मात्रा में सीमेंट लदा हुआ था, जो गिरते ही पुल और उसके आसपास बिखर गया. इससे रेल पटरी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.हादसे के बाद किउल–जसीडीह रेलखंड पर अप और डाउन दोनों लाइनें बंद हो गईं. कई यात्री और मालगाड़ियां अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दी गई हैं. इस वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.सूचना मिलते ही आसनसोल, मधुपुर और झाझा से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (ART) टीमों को मौके पर भेजा गया. रेलवे अधिकारी, रेल पुलिस और आरपीएफ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. पटरी को ठीक करने और परिचालन बहाल करने का काम युद्धस्तर पर जारी है.




