लंबी लड़ाई लड़ कर झारखंड लिया अब संघर्ष कर 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति बनाएंगे: मुख्यमंत्री

0
Advertisements

सरायकेला: सरायकेला के जिला मुख्यालय स्थित गार्डन इन होटल में मंगलवार को झामुमो का नगर व प्रखंड स्तरीय बूथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का टिप्स दिए।भाजपा पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा केंद्र में 10 वर्षों से काबिज बीजेपी सरकार जुमलेबाज है। भाजपा की 400 पार का नारा भी महज जुमला है। ये मंहगाई,रोजगार की बात नही करती है। राज्य के आदिवासी मूलवासी का विकास बीजेपी की सोच नही है। भाजपा की सरकार वन अधिकार अधिनियम में संशोधन कर आपके हक अधिकार को छीनने का काम कर रही है। राज्य के आदिवासी मूलवासी को भाजपा ने ठगने का काम किया। भाजपा ने सरना धर्म कोड नही दिया और हमने ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत किया तो उसे रोक कर 14 प्रतिशत कर दिया।भाजपा का हर चुनाव में जुमला है इस बार गारंटी की जुमला है जो जनता को दिग्भ्रमित कर रही है की आखिर ये क्या चीज की गारंटी है। लेकिन हम आज नही तो कल 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति बनाएंगे यह भाजपा की गारंटी में नही आता है। कहा लंबी लड़ाई लड़ कर झरखंड लिया अब 1932 खतियान आधारित नीति भी लंबी लड़ाई लड़ कर लागू करेंगे।भाजपा बताए यहां की जनता के लिए क्या काम किया है। भाजपा बहुरूपिया है और बहुरूपिया की राजनीति करती है। कहा अपने हक अधिकार के लिए भाजपा के विरोध में वोट देना है। भाजपा जैसी जुमलेवाज सरकार हमे नही चाहिए जो शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार,सिंचाई की बात नही करती है। भाजपा की मंशा को हम पूरा नही होने देंगे। हमारा संकल्प किसान के खेत मे 12 माह पानी पहुंचेगी,हर मजदूर को न्याय मिलेगा, हर बच्चे को अच्छा शिक्षा मिलेगा व पंचायत स्तर पर बेहतर इलाज होगा।पिछले विधानसभा चुनाव में कोल्हान में भाजपा का खाता तक नही खुला अब लोकसभा में झारखंड में भाजपा का खाता नही खुलेगा। मौके पर जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा,झामुमो जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो,छायाकांत गोराई,सनद आचार्य,सिमल सोरेन,दुबराज पूर्ति,लीपु मोहंती,बबलू सोरेन,सुधीर महतो व रवि गुप्ता समेत अन्य उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पार्टी संगठन जिसको नेतृत्व देगा उसी का सरकार बनेगी

See also  लोयोला स्कूल के पास नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू, दोपहर 1 से 2 बजे तक सड़क बंद

गांडे उपचुनाव के बाद सत्ता परिवर्तन के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा यह पार्टी संगठन का मामला है। ऐसा कोई बात नही है। यह महागठबंधन का सरकार है और पार्टी संगठन जिसको नेतृत्व देगा उसी की सरकार बनेगी।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed