बंगाल क्लब साकची में तीन दिवसीय प्री बैशाखी प्रदर्शनी की हुई शुरुआत…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- महिलाओं द्वारा संचालित कोलकाता के संस्था “एनिग्मा” के तत्वावधान में शनिवार 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक प्री बैसाखी प्रदर्शनी की शुरुआत साकची बंगाल क्लब में हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन समाजसेवी पूर्वी घोष ने फीता काटकर किया। पूर्वी घोष ने संस्था द्वारा महिलाओं को दी जाने वाली प्लेटफार्म की सराहना की। संस्था की प्रमुख  एलीट्रा सिन्हा मुखर्जी (Elitra Sinha Mukherjee) ने बताया कि जमशेदपुर में 9वीं बार प्रदर्शनी का आयोजन बंगाल क्लब के पहले तल्ले में किया रहा है। प्रदर्शनी में कोलकाता के बेहतरीन कारीगरों द्वारा तैयार लेडिस कलेक्शन- साड़ी, कुर्ति, आभूषण, मेन्स कलेक्शन, खाद्य सामग्री आदि हैं। प्रदर्शनी में 30 कोलकाता व जमशेदपुर के लोगो ने स्टॉल लगाया है। उन्होंने बताया कि सेल में आने वाले लोगों के लिए विशेष छूट भी दिया जायेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  मंईयां सम्मान योजना की बड़ी किस्त जारी, 3.87 लाख महिलाओं के खाते में ₹2500

Thanks for your Feedback!

You may have missed