पवन सिंह को धमकी: सलमान खान के साथ स्टेज शेयर न करने की हिदायत, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का दावा

0
Advertisements
Advertisements

मुम्बई : भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह को एक धमकी भरा कॉल आया है. इसमें उन्हें सलमान खान के साथ स्टेज न शेयर करने की सलाह दी गई.लखनऊ में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह को धमकी मिली है. अभिनेता के पास अज्ञात नंबर से फोन कॉल आई. कॉल पर अज्ञात व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया. इस धमकी में पवन सिंह को सलमान खान के साथ स्टेज शेयर न करने की हिदायत दी गई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पवन सिंह की टीम मामले को लेकर पुलिस को सूचित करेगी. पवन सिंह रविवार (7 दिसंबर) को बिग बॉस के फाइनल में पवन सिंह का परफॉर्मेंस है. बता दें कि बिग बॉस का सेट फिल्मसिटी गोरेगांव में है. ऐसे में पवन सिंह को धमकी भरे कॉल में सलमान खान के साथ मंच न साझा करने के लिए कहा गया है.

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह सलमान खान के शो के फाइनल में परफॉर्म करने की तैयारी में जुटे हुए थे. इस बीच उनके पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक धमकी भरा कॉल आता है. जिसमें उन्हें धमकी दी जाती है. अज्ञात व्यक्ति ने स्पष्ट तौर पर सलमान खान का नाम लेकर उन्हें चेतावनी दी.

इस धमकी भरे कॉल के बाद पवन सिंह की टीम ने पुलिस में सूचना देने की बात कही. कॉल में कहा गया कि अगर सलमान खान के साथ मंच साझा किया तो वह आगे कभी काम नहीं कर पाएंगे.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पवन सिंह से मोटी रकम भी मांगी गई है. साथ ही पवन सिंह को परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई. पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में सबके चेहते और लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं. इन दिनों वह लखनऊ में रह रहे हैं.

See also  असम चुनाव: कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, गौरव गोगोई जॉरहाट से चुनाव लड़ेंगे

इस मामले में पुलिस जांच का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस जांच में सामने आएगा कि यह व्यक्ति कौन है, कहां से है और किस गैंग से जुड़ा हुआ है. फिलहाल अभिनेता की टीम के द्वारा पुलिस को इस मामले से अवगत कराया जा रहा है.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed